मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

जे. एच. तारापोर स्कूल में रक्षाबंधन प्रतियोगिता आयोजन की पहल, प्रधानाचार्या ने दिखाई सकारात्मक रुचि

---Advertisement---
जे. एच. तारापोर स्कूल में रक्षाबंधन प्रतियोगिता आयोजन की पहल, प्रधानाचार्या ने दिखाई सकारात्मक रुचि

जमशेदपुर। जे. एच. तारापोर स्कूल, धातकीडीह की आदरणीय प्रधानाचार्या श्रीमती लता शरत से शिष्टाचार मुलाकात कर विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए ‘रक्षाबंधन प्रतियोगिता’ आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। इस दौरान प्रतियोगिता के उद्देश्य, स्वरूप एवं विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और रक्षाबंधन पर्व के महत्व से जोड़ने की पहल पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रधानाचार्या श्रीमती लता शरत ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए सकारात्मक रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनती हैं।
इस अवसर पर आयोजन के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक सोच, सांस्कृतिक जागरूकता एवं सामाजिक मूल्यों के विकास पर भी चर्चा हुई। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल के प्रति सहयोग का आश्वासन दिया, जिससे आने वाले दिनों में विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की संभावना प्रबल हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment