
जमशेदपुर: HIND Industrial Training Institute (HIND ITI) द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ट्रैकिंग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति के सान्निध्य में लाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मानसिक तनाव से मुक्ति, शारीरिक फिटनेस, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।संस्थान के निदेशक एवं मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. मोहम्मद ताहिर हुसैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “Health is Wealth” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ और सफल जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के बीच समय बिताने से मानसिक शांति मिलती है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति अपने जीवन के प्रति अधिक जागरूक बनता है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संतोष पोद्दार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच, टीमवर्क और समाज सेवा के महत्व पर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।इस दौरान विद्यार्थियों ने ट्रैकिंग, योग, व्यायाम तथा विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विद्यार्थियों ने इस पहल को स्वास्थ्य, सीख और व्यक्तित्व विकास का यादगार अनुभव बताया।







