मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

राजेंद्र विद्यालय, साकची में वार्षिक पुरस्कार रात्रि समारोह का भव्य आयोजन, टॉपर्स और मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

---Advertisement---

जमशेदपुर: साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार रात्रि समारोह 2026-27 के द्वितीय दिवस का भव्य आयोजन विद्यालय सभागार में किया गया। समारोह में शैक्षणिक, खेल एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की उपलब्धियों, विद्यार्थियों की प्रतिभा और शिक्षकों के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया।समारोह के मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन थे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बिहार एसोसिएशन के महासचिव सी.पी.एन. सिंह, विद्यालय सचिव एवं बिहार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अमरेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष विवेकानंद, संयुक्त सचिव ज्योति प्रकाश, विद्यालय की प्राचार्या अनीता तिवारी, बीएसीईटी के प्राचार्य संजय रॉय, राजेंद्र विद्यालय (घुटिया) की प्राचार्या खुशबू ठाकुर, उप-प्राचार्या किरण सिन्हा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।विद्यालय की प्राचार्या अनीता तिवारी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं अन्य उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।समारोह में आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स के साथ-साथ जेईई एडवांस्ड और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आईसीएसई टॉपर को सी.डी. सिंह पुरस्कार के साथ ₹10,000 तथा आईएससी टॉपर को के.बी. सिन्हा पुरस्कार के साथ ₹12,000 की नकद राशि प्रदान की गई। वहीं वर्ष 2026 की आईसीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शौर्य वीर श्रीवास्तव को राकेश सिन्हा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चार वरिष्ठ शिक्षकों—श्रीमती अनामिका सिंह, श्रीमती नीना सिन्हा, सुश्री श्वेता सहाय और श्री जितेंद्र कुमार—को विद्यालय में 25 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा पूर्ण करने पर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। उनके योगदान की सभी अतिथियों ने सराहना की।समारोह का सांस्कृतिक आकर्षण भी विशेष रहा। कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विश्व शांति, सौहार्द, मानवता और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों की खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह आयोजन विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रतिभा सम्मान और संस्कार आधारित शिक्षा की परंपरा का प्रतीक बनकर सामने आया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment