मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 16 जुलाई को कई प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद व डायवर्ट

---Advertisement---
जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 16 जुलाई को कई प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद व डायवर्ट

जमशेदपुर, 15 जुलाई। श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर पूर्वी सिंहभूम यातायात पुलिस ने 16 जुलाई के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध एवं रूट डायवर्जन लागू रहेगा।जारी आदेश के अनुसार भोल्टास से रिगल गोलचक्कर तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, गोलमुरी, मानगो, डिमना चौक, सुंदरनगर एवं परसुडीह की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।इसके अलावा 16 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से रात 11:00 बजे तक नो-एंट्री का समय प्रभावी रहेगा। रथ यात्रा समाप्त होने के बाद पूर्व की तरह सामान्य नो-एंट्री व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही एंबुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए विशेष वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment