मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

डॉ. अभिषेक कुमार की अगुवाई में स्वास्थ्य शिविर और साईं बाबा भोग वितरण कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र

---Advertisement---

चांडिल/जमशेदपुर:
22 जून 2026 को सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत चालुवासिया गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों बच्चों एवं ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।


शिविर के दौरान लोगों को आयुष्मान भारत योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि पात्र लाभार्थी आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क इलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।


इस स्वास्थ्य शिविर का नेतृत्व डॉ. अभिषेक कुमार (बाल रोग विशेषज्ञ एवं निदेशक, डॉ. अभिषेक चाइल्ड केयर एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल) तथा ज्योति सिंह (मैनेजिंग डायरेक्टर) ने किया। शिविर में डॉ. प्रदीप सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. रुचिता अग्रवाल (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. यशस्विनी श्रॉफ (पीडियाट्रिक डेंटिस्ट) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो, डीपीएम विनय कुमार, मुखिया समर्थ महतो, ग्राम प्रधान, समाजसेवी आशीष कुंडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में अस्पताल के प्रबंधक गुरविंदर सिंह एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर के बाराद्वारी क्षेत्र में साईं बाबा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भोग वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला।


आयोजकों ने कहा कि समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और धार्मिक सद्भाव के ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता और सेवा पहुंचाई जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment