मौसम मनोरंजन टेक्नोलॉजी खेल क्राइम बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार अन्य
Trending Now

मानगो नगर निगम की अनूठी पहल: महात्मा गांधी हाई स्कूल में ‘Catch the Rain’ और ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान से विद्यार्थियों को किया जागरूक

---Advertisement---
मानगो नगर निगम की अनूठी पहल: महात्मा गांधी हाई स्कूल में ‘Catch the Rain’ और ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान से विद्यार्थियों को किया जागरूक

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम द्वारा महात्मा गांधी हाई स्कूल, गांधी मैदान, मानगो में “Catch the Rain” एवं “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting), भूजल पुनर्भरण (Groundwater Recharge), स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि वर्षा जल का वैज्ञानिक तरीके से संचयन और भूजल पुनर्भरण भविष्य में जल संकट से निपटने का प्रभावी उपाय है। उन्हें विद्यालय और घरों में वर्षा जल संचयन प्रणाली अपनाने तथा पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जल संरक्षण की शपथ लेते हुए इस संदेश को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इसके बाद “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत विद्यार्थियों को हाथ धोने की सही विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। उन्हें बताया गया कि भोजन से पहले और बाद में, शौचालय के उपयोग के बाद तथा बाहर से आने पर कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोना कई संक्रामक और मौसमी बीमारियों से बचाव का सबसे सरल उपाय है।इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक एवं आईईसी एक्सपर्ट श्री श्रेयांश ने जल संरक्षण, स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से इन आदतों को अपने जीवन में अपनाने और परिवार व समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment